गौड़ सिटी के 14वें एवेन्यू में सीएचसी गवर्मेंट हॉस्पिटल तथा पहल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क वैक्सीनेशन कैंप में सोसाइटी के 130 लोगों ने कोविड टीका लगवाया और साथ ही साथ छोटे बच्चों के लिए (शून्य साल से 5 साल तक) साधारण टीकाकरण (routine immunization) के निशुल्क व्यवस्था की गई।
दिल्ली एनसीआर में बढ़ते कोविड संक्रमण और चौथी लहर के मद्देनजर शनिवार 16 अप्रैल को पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने बिसरख सीएचसी के सहयोग से सोसायटी में निःशुल्क टीका कैंप का आयोजन किया।
पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी.के. सिंह ने कहा कि कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। स्कूलों में बच्चों के संक्रमण पाए जाने के बाद स्कूल बंद कर दिए जा रहे हैं, इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सोसाइटी में टीका कैंप लगाया गया जिससे यहां के निवासी कोरोना की चौथी लहर से बच सकें और सुरक्षा की दृष्टि से ग्रेटर-नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसायटियों में निवासियों के लिए भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान लगातार चलाया जा रहा है और क्षेत्रीय निवासियों के घरों में काम करने वाली सहायिकाओं, सफाई कर्मचारियों, सोसाइटी में गाड़ी साफ करने वाले कर्मचारियों और अन्य सभी जरूरतमंद लोगों को भारी संख्या में निशुल्क वैक्सीनेशन लगवाया जा रहा है।
आज 14th एवेन्यू सोसाइटी के वैक्सीनेशन मेगा कैंप में डी.के.सिंह, एच.एन.गोयल, डी.एस.पुंडीर, अंकुर वेश, प्रशांत अवस्थी, हिमांशु सिंह एवम अन्य वालंटियर सदस्य उपस्थित रहे।




































































