14th एवेन्यू में नेकी की दीवार एवं क्लॉथ बॉक्स की स्थापना

सभी साथियों को नमस्कार,

आपको अति हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन एक पंजीकृत गैर लाभकारी धर्मार्थ संगठन है जोकि जरूरतमंद लोगों, संगठनों और संस्थानों के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करता है, जैसेकि स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, विकास एवं व्यवस्थाओं का नवीनीकरण, संस्कृति एवं सभ्यता व अन्य क्षेत्रों में कार्य इत्यादि।

14th एवेन्यू सोसाइटी में निस्वार्थ सेवाभाव से जरूरतमद लोगों के लिए नेकी की दीवार को शुभारम्भ दिनांक 19th दिसंबर 2021 से किया जा रहा है, जिसके माध्यम से निम्नलिखित जरुरत के सामान को जरूरतमद लोगों (जैसेकि सिक्योरिटी गार्ड्स/सहायिका/हाऊस कीपिंग स्टॉफ इत्यादि) के हाथों में समय-समय पर सकुशल पहुंचाया जा सकता है।

1. इस्तेमाल करने योग्य पुराने & अतरिक्त कपडे
2. बच्चों के खिलौने & बुक्स इत्यादि

आप आपने अतरिक्त सामान को नेकी की दीवार के स्थापित क्लॉथ बॉक्स मे जाकर रख सकते हैं। जिसके उपरांत आपके सामान को सुरक्षित हाथों तक पहुंचाया जा सके।

नेकी की दीवार का स्थान:
Parking space No.122 (near D-tower lobby)

हम आप सभी सोसाइटी निवासियों से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद करते हैं।

🙏धन्यवाद🙏

पहल वेलफेयर फाउंडेशन
14th एवेन्यू सोसाइटी, गौर सिटी-2
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतम बुधनगर

Donation Hotline

+91 9560582244

Other Events

Open chat
💬 Need Help?
Hello 👋
Can we help you?