लोगों को कड़ाके की ठंड से बचाने की ‘पहल’ संस्था ने अनाथाश्रम में कंबल बांटे

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने नोएडा स्थित साईं कृपा अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों को कंबल बांटे। पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी के सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड में कंबल वितरित कर जरूरतमंदों की मदद करना पहल वेलफेयर फाउंडेशन का पहला कर्तव्य है। सिंह ने कहा कि पहल वेलफेयर फाउंडेशन हर साल ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित करती है जिससे उनकी रात आराम से कट सके। इसी क्रम में संस्था ने साईंकृपा अनाथ आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों के बीच कंबल वितरित किया। साईंकृपा अनाथ आश्रम की प्रमुख श्रीमती अंजीना ने पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी के सिंह का आभार जताया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आश्रम में रह रहे अनाथ बच्चों को कंबल प्रदान करना एक नेक कार्य है।

इस कार्यक्रम में पहल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष डी के सिंह के अलावा संस्था के उपाध्यक्ष अनिल चौहान, जनरल सेक्रेटरी अटेंडर चौहान, सेक्रेटरी राजीव चटर्जी, ज्वाइंट सेक्रेटरी, आर.एन. त्रिपाठी तथा संस्था के सदस्यगण रविंद्र कुमार, तिलक चंद, कृष्णकांत सिंह एवं महावीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Donation Hotline

+91 9560582244

Other Events

Open chat
💬 Need Help?
Hello 👋
Can we help you?